फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। युवा आपदा मित्र योजना के तहत बुधवार को मंगला राव कम्युनिटी सेंटर, तिरंगा पार्क के निकट सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसमें जिले के पांच महाविद्यालयों के 150 एनएसएस स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को आपदा के समय राहत एवं बचाव कार्यों के लिए प्रशिक्षित करना है। उपायुक्त अखिल पिलानी ने कहा कि आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया और शुरुआती सहायता बेहद महत्वपूर्ण होती है। प्रशिक्षित युवा जिला प्रशासन और संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर लोगों की जान बचाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। प्रशिक्षण के दौरान स्वयंसेवकों को प्राथमिक उपचार, खोज एवं बचाव कार्य, आपदा प्रबंधन और आपातकालीन चिकित्सा सहायता का सैद्धांतिक व व्यावहारिक ज्ञान दिया जाएगा। इसमें रेड क्रॉस सोसाइटी, एसडीआरएफ, नागरिक सुरक्षा तथा अग्निशमन सेवाओं के विशेषज्ञ प्रशिक्षण देंगे। कार्यक्रम एनडीएमए के प्रायोजन और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, नूंह के आयोजन में हो रहा है। इस अवसर पर जिला राजस्व अधिकारी रणविजय सुल्तानिया और वरिष्ठ परियोजना अधिकारी डॉ. राजेश गहलावत सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें