संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। गांव पाटनउदयपुरी में चोर मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान का रोशनदान तोड़कर करीब दो लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। दुकानदार महेश पुत्र गुरदयाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 11 सितंबर की शाम दुकान बंद करके घर चला गया था। 12 सितंबर की सुबह दुकान खोलने पर चोरी का पता चला। चोर रिपेयरिंग के लिए आए मोबाइल और नया सामान ले गए। जांच अधिकारी यादराम ने बताया कि पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है और चोरों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।