फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोरूम में लगी आग, लाखों का सामान जला

विज्ञापन
पलवल में इलेक्ट्रानिक्स शोरूम में आग लगने के बाद जला शोरूम व सामान। - फोटो : Palwal
विज्ञापन
पलवल। पुराना जीटी रोड स्थित इलेक्ट्रानिक्स सामान के चार मंजिला शोरूम में शुक्रवार तड़के भयंकर आग लग गई। इसमें लाखों रुपये की कीमत का सामान जलकर राख हो गया। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायरब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

पुराना जीटी रोड स्थित रामा इलेक्ट्रानिक्स नाम के शोरूम में शुक्रवार की सुबह 3 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की लपटों को देख चौकीदार ने शोरूम मालिक को सूचना दी। आग लगने की जानकारी मिलते ही मौके पर फायरब्रिगेड की चार गाड़ियां पहुंची और करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक शोरूम में रखा एलईडी टीवी, एसी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, फर्नीचर आदि सब कुछ जलकर राख हो गया। रामा सेल्स कारपोरेशन के मालिक रामप्रताप आर्य ने बताया कि दुकान पर लाखों रुपये का लोन भी था। आग से लगभग डेढ़ से दो करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। दमकल विभाग के इंचार्ज लेखराम ने बताया कि उन्हें सुबह करीब 3 बजकर 20 मिनट पर आग की सूचना मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें