फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी कर एटीएम से निकाले डेढ़ लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। अलग-अलग थाना क्षेत्र में दो लोगों के साथ धोखाधड़ी कर एटीएम के जरिए एक लाख 56 हजार रुपये की चपत लगाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायतों पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता संजय ने बताया कि न्यू कॉलोनी रसूलपुर रोड निवासी मोहनलाल ने कैंप थाना पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है कि 4 मार्च की सुबह उसने एक्सिस बैंक की एटीएम मशीन से दस हजार रुपये निकाले। उसी दौरान दो युवक आए और कार्ड की प्रक्रिया को रोकने की बात कहकर उसका कार्ड ले लिया और कोड पूछकर दूसरा कार्ड दे दिया। जांच कराई तो पता चला कि उसके खाते से 61 हजार रुपये निकाले जा चुके हैं।
दूसरे मामले में पलवल के कल्याण एन्कलेव पार्ट-2 निवासी घनश्याम ने बताया कि 23 फरवरी की सुबह 11 बजे उसने अलावलपुर चौक स्थित एक्सिस बैंक की एटीएम मशीन से पांच हजार रुपये निकाले। उसी दौरान वहां पर चार-पांच युवक मौजूद थे। पीड़ित रुपये निकालने के बाद जैसे ही घर पहुंचा तो मोबाइल फोन पर 95 हजार रुपये निकल जाना का मेसेज आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें