फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: तावडू पंचायत विभाग में अधिकारियों के बीच तालमेल की कमी उजागर

विज्ञापन
विज्ञापन
खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी ने जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को लिखा पत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तावडू। खंड के पंचायत विभाग में प्रशासनिक एवं तकनीकी अधिकारियों के बीच समन्वय की कमी का मामला सामने आया है, जिससे क्षेत्र में विकास कार्यों के संचालन और निगरानी पर असर पड़ने की बात कही जा रही है। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी तावडू ने इस संबंध में जिला परिषद नूंह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को विस्तृत पत्र भेजकर स्थिति से अवगत कराया है तथा आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई की मांग की है।
बीडीपीओ द्वारा भेजे गए पत्र में बताया गया है कि पंचायत समिति तावडू के अंतर्गत चल रहे तथा पूर्ण हो चुके विकास कार्यों का विवरण तकनीकी विभाग से मांगा गया था, लेकिन निर्धारित समय सीमा तक संबंधित विभाग की ओर से कोई जानकारी उपलब्ध नहीं करवाई गई। पत्र में उल्लेख किया गया है कि पूर्व में सीएम फ्लाइंग टीम द्वारा खंड कार्यालय के औचक निरीक्षण के दौरान तकनीकी विभाग का स्टाफ अनुपस्थित पाया गया था। वहीं कई ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने भी शिकायत की थी कि तकनीकी अधिकारी नियमित रूप से कार्यालय में उपस्थित नहीं रहते, जिसके कारण विकास कार्यों के प्राक्कलन तैयार होने, तकनीकी स्वीकृतियां मिलने और नए कार्य शुरू होने में देरी हो रही है। ग्राम पंचायत कलवाड़ी में सीवरेज पाइप लाइन और सड़क निर्माण कार्यों से संबंधित निरीक्षण के दौरान तकनीकी अधिकारियों के मौके पर उपस्थित नहीं रहने का मामला भी पत्र में उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बिस्सर अकबरपुर से जुड़ी एक सीएम विंडो शिकायत की जांच रिपोर्ट भी लंबे समय से लंबित बताई गई है। बीडीपीओ ने कहा है कि विभिन्न मामलों में बार-बार पत्र भेजे जाने और उच्च अधिकारियों के संज्ञान में विषय लाए जाने के बावजूद अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें