फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 दिन में दो बार अपहरण कर युवती से सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल/हथीन। बहीन थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय युवती का 20 दिन में दो बार अपहरण कर उससे सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

महिला थाना प्रभारी रेखा ने बताया कि गांव नगला अहसानपुर थाना मुंडकटी पलवल निवासी मुरसलिम और सोहना गुरुग्राम निवासी अरबाज सहित तीन आरोपियों ने 20 जनवरी को कार से पीड़िता का अपहरण किया था। तीसरा आरोपी पीड़िता के पैतृक गांव का रहने वाला है। आरोपी उसे कार से नूंह जिले के ग्राम नौशेरा, तावडू एवं राजस्थान के भिवाड़ी जिला अलवर ले गए। दो-तीन दिन उसे अपने साथ रखा और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। किसी तरह से परिजनों ने पीड़िता को ढूंढ निकाला। सामूहिक दुष्कर्म की बात पता चलने पर उन्होंने आरोपियों के घर जाकर बात की।
इस मामले को लेकर गांव में पंचायत चल रही थी। इसी बीच नौ फरवरी को पीड़िता का फिर से अपहरण कर लिया गया। इस बार भी उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पीड़िता के परिजन फिर से उसे ढूंढ लाए और इस बार महिला थाना पुलिस को शिकायत दी। जांच अधिकारी अनिता ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

महिला की गला दबाकर की हत्या
उधर, चांदहट थाना क्षेत्र के अंतर्गत महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतका मंजू के भाई की शिकायत पर पति गुलाब सिंह, देवर निक्की उर्फ मौजीराम और ससुर गजेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मंजू के भाई का आरोप है कि दहेज के लिए उसकी बहन की हत्या की गई। जांच अधिकारी धर्मपाल के अनुसार होडल निवासी जयसिंह ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी बहन मंजू की शादी 2003 में गांव अलावलपुर निवासी गुलाब सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही मंजू को उसका पति, देवर व ससुर प्रताड़ित करते थे। करीब 2 वर्ष पूर्व गुलाब सिंह ने मंजू पर कुल्हाड़ी से हमला किया था, उस संबंध में अलावलपुर चौकी में मामला दर्ज है। गत 15 फरवरी को गुलाब सिंह, निक्की व गजेंद्र ने षड्यंत्र के तहत गला दबाकर मंजू की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें