फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: नाबालिग लड़की का अपहरण, धर्म परिवर्तन का मामला, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Sat, 09 Aug 2025 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की के अपहरण और धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि पीड़िता को सुरक्षित परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि पीड़िता की मां ने शिकायत दी कि उसकी 17 वर्षीय बेटी को नूंह जिले के सिंगार गांव निवासी अरमान 23 जुलाई की रात अपने परिजनों की मदद से लेकर फरार हो गया। आरोप है कि अरमान के पिता नुरदीन, मां हसीना, भाई रहमान और मौसा-मौसी ने इस घटना में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, जब वे लड़की की खोज में आरोपियों के घर पहुंचे, तो उन्हें कहा गया कि लड़की घूमने गई है और जल्द लौट आएगी। कई दिनों तक कोई जानकारी न मिलने पर पुनः पूछताछ की गई, जहां उन्हें धमकियां भी दी गईं। बाद में बताया गया कि लड़की ने अपनी मर्जी से मुस्लिम धर्म अपना लिया है और घर बसा लिया है। पीड़िता की मां ने गंभीर आरोप लगाए कि यह गिरोह नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन करवाता है और विरोध करने पर उनके साथ दुर्व्यवहार करता है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर विशेष टीम गठित की। टीम ने लड़की को बरामद कर मुख्य आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है और सबूत मिलने पर उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें