फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े नाबालिग का अपहरण ,छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दिनदहाड़े नाबालिग का अपहरण, 6 पर केस
विज्ञापन

हथीन। बहीन थाना क्षेत्र स्थित एक ग्राम से दिनदहाड़े एक नाबालिग लड़की का आधा दर्जन युवकों ने अपहरण कर लिया। बहीन थाना पुलिस ने अपहृत नाबालिग के पिता के बयान पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी पुष्पा ने बताया कि अपहरण 10 जुलाई को दोपहर में किया गया, लेकिन पुलिस को शिकायत बुधवार को मिली है और जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

अपहरणकर्ताओं की खोज की जा रही है, लेकिन अभी सुराग नहीं लग पाया है। अपहृत नाबालिग के पिता ने बताया कि उसकी लड़की को राजस्थान के जिला अलवर के ग्राम कैथवाड़ा के लोगों ने किया है। इस संदर्भ में कैथवाड़ा निवासी साबिर, मकसूद, शाकिर, मजलिस, अब्दुल और जमालु के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आशंका है कि नाबालिग को राजस्थान में छिपाया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें