फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हजार कारों की फुटेज देखने के बाद हुई खुर्शीद की गिरफ्तारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। गांव अंधरोला निवासी एटीएम से कैश चोरी करने वाले मास्टर माइंड खुर्शीद की गिरफ्तारी एक हजार कारों की टोल प्लाजा पर फुटेज देखकर हो पाई। मध्यप्रदेश पुलिस की एक दर्जन टीमों ने मध्यप्रदेश, राजस्थान एवं हरियाणा में खाक छानी। इसके बाद ही उसका सुराग लग पाया। आश्चर्यजनक किंतु सत्य कि पांचवीं पास व्यक्ति ने 100 से अधिक एटीएम काटकर उसमें से करोड़ों रुपये उड़ा डाले। मुरैना और ग्वालियर पुलिस ने अंधरोला से 35 साल के शातिर खुर्शीद को पकड़ा है।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश पुलिस की पूछताछ में रहस्य खुला है कि जब वह 23 वर्ष का था, तब वीडियो स्ट्रीमिंग साइट यू ट्यूब से सीखा कि गैस कटर को किस तरह चलाएं, जिससे एटीएम के अंदर रखे नोट नहीं जलें। एक बार प्रयोग सफल रहा तो उसने करीब 100 से अधिक एटीएम पर यह आर्ट आजमा कर बैंकों को करोड़ों रुपये का चूना लगा दिया। अधिकांश पैसा उसने मौज मस्ती और ऐशोआराम पर ही खर्च कर दिया। ग्वालियर और आसपास के जिलों में लगातार एटीएम काटने की घटनाएं हो रही थीं। इसके चलते मुरैना एवं ग्वालियर पुलिस की संयुक्त टीम ने अंधरोला से मंगलवार की रात को गिरफ्तार किया है। मुरैना के पुलिस अधीक्षक आशुतोष ने बताया पूछताछ में खुलासा हुआ है कि बदमाशों का यह गिरोह पिछले एक दशक से मप्र, राजस्थान, उप्र, हरियाणा, पंजाब, ओडिसा, दिल्ली, छत्तीसगढ़ असम के अलावा देश के कई राज्यों में एक सौ से अधिक एटीएम काटकर करोड़ों रुपये चुराकर बैंकों को चपत लगा चुका है।
सूने एटीएम देख रुपये चुराने का आया विचार
मास्टरमाइंड खुर्शीद पहले हैवी वाहनों पर ड्राइवरी करता था। जगह-जगह सूने एटीएम को देखकर उसे रुपये चुराने का आइडिया आया और उसने ऐसे दर्जनों सहयोगी तैयार कर लिए। पहले तो एटीएम को उखाड़कर गाड़ी में लादकर ले जाते। बाद में उसे काटकर रुपये चुराते। पांच साल पहले उसे राजस्थान के एक शातिर चोर ईसब खान ने एटीएम को काटने की तरकीब बताई थी।
विज्ञापन

एटीएम काटने के लिए गैस कटर देता था किराये पर
खुर्शीद ने लाखों रुपये खर्च कर एक हाईप्रेशर गैस कटर खरीदा। जिसे वह अपने साथियों को एटीएम काटने के लिए किराए पर देता रहा है। एटीएम चोर गिरोह ने मुरैना में पहली वारदात 16-17 दिसंबर की रात जौरा रोड पर एसबीआई के एटीएम से 27 लाख रुपये चुराकर की थी। ग्वालियर में एक ही रात में तीन एटीएम कटने के बाद पुलिस अफसरों से लेकर गृह मंत्रालय तक गंभीर हो गया।
एटीएम से 40 लाख चुराए, फ्लाइट से आया था वापस
खुर्शीद ने गैंग के साथ मिलकर असम में एटीएम काटकर 40 लाख रुपये चोरी किए थे। इसके बाद शादी की थी और फ्लाइट से वापस आया था। इस घटना की तफ्तीश में उसके साथी पकड़े गए थे, जिसके बाद पुलिस ने खुर्शीद को भी गिरफ्तार किया था। हथीन डीएसपी रतनदीप बाली ने बताया कि मध्यप्रदेश पुलिस को यथोचित सहायता दी गई। उसके बाद ही उसकी गिरफ्तारी हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें