पलवल। राजस्व एवं आपदा विभाग हरियाणा के निर्देशन में बढ़ी सर्दी को देखते हुए जिला प्रशासन एवं जिला रेडक्रॉस सोसाइटी पलवल द्वारा दिल्ली-मथुरा रोड पर स्थित पंचायत भवन के पास मंगलवार को नेकी की दीवार स्थापित की है। स्थापित नेकी की इस दीवार का उद्घाटन एसडीएम वैशाली सिंह ने किया।
एसडीएम वैशाली सिंह ने बताया कि यह एक नेक कार्य है। इस दीवार पर कोई भी समृद्ध व्यक्ति, जिसके पास गर्म कपड़े, जूते, बिस्तर, कंबल जुराब इत्यादि अधिक हैं, वह यहां रख जाए, ताकि जिस जरूरतमंद व्यक्ति को गर्म कपड़ों की आवश्यकता है। वह यहां से अपनी आवश्यकता अनुसार ले जाएं। जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव वाजिद अली ने सभी सामाजिक संस्थाओं, जन सामान्य से अपील की है कि इस नेकी की दीवार पर वही सामग्री दान स्वरूप रखी जाए, जिसका इस्तेमाल जरूरतमंद कर सके। इस दौरान सोसाइटी की लेखाकार अंजलि भयाना, आजीवन सदस्य अजनीत कालरा, हरिंदर सिंह, पंकज विरमानी, आचार्य रामकुमार बघेल, यतिन कालरा, सूर्यकांत, उमाशंकर, हरबंश मौजूद रहे।