पलवल में मीठे करवे खरीदती महिला
- फोटो : Palwal
पलवल। करवा चौथ को लेकर जहां महिलाएं तैयारियों में जुटी हुई हैं, वहीं दुकानदार भी पूरी तरह से तैयार हैं। एक ओर जहां पूजन के लिए मिट्टी के करवे बिकने लगे हैं, वहीं चीनी के करवे भी खूब बिक रहे हैं। रविवार को भाी महिलाओं ने जमकर खरीदारी की।
हलवाइयों के अलावा दुकानदारों ने मीठे करवे बनाकर दुकानों पर बेचने शुरू कर दिए हैं। वहीं रेहड़ी वाले भी कॉलोनी मोहल्लों में इसकी बिक्री कर रहे हैं। मीठे चीनी के करवे नवविवाहिताओं के मायके वाले ससुराल भिजवाते हैं और नवनिवाहिताएं उन्हें सास व बुजुर्ग महिलाओं को देती हैं। इसलिए चीनी के करवों की भी खूब मांग रहती है।
वर्जन-
करवा चौथ की पूरी तैयारी कर ली है। पूजन के लिए मिट्टी के करवे और मंशने के लिए चीनी के मीठे करवे भी खरीदे हैं। - पूजा, निवासी बाता
चीनी के करवे की मांग करवा चौथ पर ही रहती है। इस दिन नवविवाहिताओं के ससुराल में भी करवे भेजे जाते हैं और वे उसे मंशकर दान करती हैं। - इंदू वालिया, पलवल