फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: पूर्व पीएम की जयंती मनाएगी जेजेपी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन


हथीन। जननायक जनता पार्टी के हलका अध्यक्ष सुखराम डागर ने बताया कि 25 सितंबर को पार्टी पूर्व उपप्रधानमंत्री ताऊ देवीलाल की 113वीं जयंती जिला स्तर पर मनाई जाएगी। इसी कड़ी में जेजेपी कार्यकर्ता गोसेवा करेंगे और मरीजों को फल वितरित कर देवीलाल को उनकी जयंती पर याद करेंगे। देवीलाल पार्क स्थित पूर्व उपप्रधानमंत्री देवीलाल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया जाएगा। डागर ने कहा कि ताऊ देवीलाल त्याग की प्रतिमूर्ति थे। उन्होंने कहा कि देवीलाल का मानना था कि लोक राज, लोक लाज से चलता है। ताऊ देवीलाल ने हमेशा गरीब, मजदूर और किसानों का साथ दिया। उन्होंने हरियाणा में सबसे पहले 36 बिरादरी के बुजुर्गों को वृद्धावस्था सम्मान पेंशन देकर देश में अनूठी मिसाल कायम की। उन्होंने कहा कि आज भी प्रदेश के बुजुर्ग पुरुष और महिलाएं चौधरी देवीलाल का गुणगान करते हैं। देवीलाल में आस्था रखने वाले लोग बड़ी संख्या में देवीलाल पार्क पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें