फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: रैली को सफल बनाने में जुटी कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तावडू। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के 2 अक्टूबर को तावडू आगमन को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को ब्लॉक कांग्रेस चेयरमैन राजेश सहरावत के नेतृत्व में खंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। इसमें कांग्रेस प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज और गुरुग्राम ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष वर्धन यादव मुख्य रूप से पहुंचे।जितेंद्र भारद्वाज ने भाजपा सरकार पर तावडू की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि क्षेत्र विकास के मामले में पिछड़ गया है। उन्होंने सोहना-तावडू सड़क और जाम की समस्या का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में तावडू में विकास कार्यों के लिए बड़ी राशि स्वीकृत हुई थी। वर्धन यादव ने कार्यकर्ताओं से 2 अक्टूबर को होने वाली हुड्डा की रैली को सफल बनाने की अपील की। सम्मेलन में सैकड़ों कार्यकर्ता, समर्थक और युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें