फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: कमरा किराये पर लिया और घर से लाखों से जेवरात चुरा ले गए

Sat, 05 Oct 2024 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
कमरा किराये पर लिया और घर से लाखों से जेवरात चुरा ले गए
विज्ञापन

- मकान से अलमारी, पंखे और पीतल की फिटिंग सहित अन्य सामान चोरी कर लिया

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिले में चोरी की वारदात निरंतर जारी है। अब एक माह पहले कमरा किराये पर लिया और मकान मालिक के घर से लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। वहीं ओमेक्स सिटी स्थित मकान से अलमारी, पंखे व पीतल की फिटिंग चोरी कर ली। शहर व कैंप थाना पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर लिए हैं। अभी तक पुलिस चोरों की पहचान नहीं कर पाई है।
पुलिस प्रवक्ता एएसआई संजय कादियान के अनुसार देवनगर निवासी महेश कुमार ने शहर थाना में शिकायत दर्ज कराई है कि करीब एक माह पहले उसके पास कृष्णा कॉलोनी निवासी तरुण व सांवल बिहार निवासी राजेश देवी कमरा लेने के लिए आए थे। उन्होंने दोनों को कमरा दे दिया। अब आरोपी उसके मकान से चार सोने की चूड़ी, एक सोने का पैंडल, दो सोने की अंगूठी, दो कुंडल, चांदी की तगड़ी, दो जोड़ी पायल, एक चांदी की अंगूठी, लक्ष्मी गणेश की 400 ग्राम की मूर्ति, 13 चांदी के सिक्के चोरी कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं ओमेक्स सिटी स्थित फेस एक निवासी राकेश सारवाल ने कैंप थाना में शिकायत दर्ज कराई है कि उसके मकान से एक ट्रांसफार्मर, तीन अलमारियों के स्टील रैक, दरवाजों के चाबी, पंखे, शौचालय की पीतल की फिटिंग सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमे दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें