फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का जेल भरो आंदोलन होगा कल

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। आंगनबाड़ी वर्कर एंड हेल्पर यूनियन की हड़ताल 34वें दिन भी जारी रही। सोमवार को कार्यकर्ता गांव कुसलीपुर स्थित गुर्जर धर्मशाला में एकत्रित हुईं और धरना प्रदर्शन किया। हड़ताली कर्मियों की अध्यक्षता जिला प्रधान उर्मिला रावत ने की और संचालन जिला सचिव कृष्णा देवी ने किया। धरने में किसान सभा के जिला प्रधान धर्मचंद घुघेरा व किसान नेता डॉ.रघुवीर सिंह मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे। 12 जनवरी को खंड स्तर पर कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगी। सबसे बड़ा प्रदर्शन जिला लघु सचिवालय पर किया जाएगा, जिसमें हजारों कार्यकर्ता हिस्सा लेकर गिरफ्तारियां देंगी। धरने को कमला देवी, शशि देवी, सीमा अलावलपुर, राज्य की नेता कृष्णा बघेल, मकीना व विमलेश सहित अन्य ने संबोधित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें