फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरने पर बैठे किसानों को भा रही गुड़ की चाय

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। सर्द हवाओं व बारिश से तापमान में आई गिरावट के साथ ही लंगर की व्यवस्था भी बदल गई। पहले चाय चीनी और दूध की चाय बनाई जाती थी, वहीं अब गुड़, अदरक, काली मिर्च, लौंग और तेज पत्ता जैसी औषधियों की चाय किसानों को पिलाई जा रही है। आगरा के गुरुद्वारा गुरु का ताल से सरदार जोगा सिंह धरना स्थल पर चाय सेवा की कमान संभाले हुए हैं। वहीं वह बीमार मरीजों को दवाइयां भी देने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

धरने की शुरुआत से मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित गुरुद्वारा लंगर की कमान संभाले हुए हैं, वहीं अब आगरा स्थित गुरु का ताल गुरद्वारा भी लंगर में गर्मागरम चाय के साथ मट्ठी, पापे, ब्रेड व पकौडों की सेवा दे रहा है। सरदार जोगा सिंह का कहना है कि पंजाबी में कहावत है कि चाय गुड़ दी, भागा नाल जुड़दी। गुड़ की चाय किस्मत वालों को मिलती है। यह ठंड में औषधि का काम करती है। चाय के लिए स्पेशल तौर से बनाया गया गुड़ मंगवाया गया है। चाय के साथ-साथ लंगर में भी अदरक व लहसुन आदि का प्रयोग किया जा रहा है। लंगर में गर्मागरम खाना परोसा जो रहा है। खाने में सब्जी, दाल, चावल, रोटी दी जा रही है। वहीं सरदार जोगा सिंह स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे हैं। उनके पास दवाइयों का पूरा थैला है, जिसमें करीब 20 प्रकार दवाइयां मौजूद हैं। सिरदर्द, बदन दर्द, बुखार, उल्टी, दस्त, जुकाम, खांसी जैसी बीमारियों के लिए दवा दे रहे हैं।
मथुरा से दूध सप्लाई करते हैं जगमाल चहल
पूर्व प्रशासनिक अधिकारी जगमाल सिंह चहल किसान धरने में पिलाई जाने वाली चाय के लिए दूध सप्लाई करते हैं। वृंदावन निवासी जगमाल सिंह अपनी और अपने साथियों के नेक कमाई से सहयोग कर रहे हैं। वे धरना में बैठे किसानों को आंदोलन के लिए प्रेरित भी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें