फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन से आईटीआई का सर्वर डाउन, छात्र परेशान

Fri, 22 Jul 2016 04:39 PM IST
अमर उजाला ब्ययूराो
विज्ञापन
छात्र - फोटो : file photo
विज्ञापन
तकनीकी कमी आने की वजह से पिछले तीन दिनों से आईटीआई का सर्वर डाउन पड़ा है। इसके चलते आईटीआई हरियाणा की वेबसाइट में अपलोडिंग व मेरिट सूची में भी खामियां आ रही हैं। इन सबके चलते दो दिनों में कोई दाखिला नहीं हो सका है।  
विज्ञापन


इस समस्या के चलते आईटीआई में प्रवेश की बाट जोह रहे छात्रों को परेशानी हो रही है, हालांकि बुधवार को छात्राओं व कुछ रिजर्व कैटेगरी की सूची साइट पर डाली गई थी, लेकिन उन्हें बृहस्पतिवार को निरस्त कर दिया गया। बताया गया है कि दाखिलों के लिए डाली गई सूची में खामियां थी, जिसके चलते दोबारा सूची तैयार की जा रही है।  a

बृहस्पतिवार को भी छात्र दाखिले में अपने नंबर को लेकर साइबर कैफ पर भटकते रहे, लेकिन देर शाम तक सूची वेबसाइट पर नहीं डाली गई। इसके चलते अभी तक कोई दाखिला नहीं हो सका है। हरियाणा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिले के लिए विभाग की तरफ  से ऑनलाइन आवेदन मांग गए थे। प्रदेश की 327 सरकारी व प्राइवेट औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में 76 व्यवसायों के लिए 62 हजार 532 छात्र छात्राओं के मेरिट के आधार पर दाखिले किए जाने हैं। इसकी पहली सूची बुधवार को जारी कर दी गई थी। विभाग के अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक जारी की गई सूचियों में खामियों के चलते इसे निरस्त करना पड़ा।
विज्ञापन


इसी कारण अभी तक कोई दाखिला किसी भी आईटीआई में नहीं हुए हैं। यह सूची कब तक जारी होगी, छात्रों को इसकी भी कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल रही है। छात्र हरिओम, राजेश, राजेंद्र, पवन व सतबीर का कहना था कि कोई सूचना नहीं मिलने से उन्हें आज भी मायूस घर लौटना पड़ रहा है। आईटीआई में प्रवेश के लिए जुटे अधिकारियों का कहना था कि दुरुस्त दाखिला सूची संभवत: शुक्रवार तक जारी हो जाएगी। 
विज्ञापन

                       ........
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें