फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: बगैर जांच के निर्दोष अधिकारियों पर कार्रवाई करना गलत

Wed, 15 Oct 2025 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
जांच बगैर कार्यवाही हुई तो चौबीसी खाप करेंगी विरोध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

होडल। आईपीएस वाई पूरन कुमार व एएसआई संदीप लाठर की आत्महत्या के मामले को लेकर चौबीसी खाप पंचायत ने बैठक कर निर्दोष अधिकारियों के खिलाफ चंडीगढ़ पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई को सरासर गलत बताया है। खाप के पंचों ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि बगैर जांच किए कोई भी कार्यवाही न की जाए। बुधवार को बस स्टैंड के समीप स्थित चिराग पैलेस में खाप पंच हरिसिंह नेताजी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


आईपीएस वाई पूरन कुमार के मामले में डीजी शत्रुजीत कपूर व रोहतक के तत्कालीन एसपी नरेंद्र बिजारनिया सहित अन्य अधिकारियों पर कार्रवाई की जा रही है। इसको लेकर चौबीसी खाप पंचायत सहित ग्राम पंचायतों के अलावा छात्र संगठन सहित व्यापार मंडल के लोगों ने बैठक की। खाप पंचों ने आईपीएस वाई पूरन कुमार के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि अधिकारी का आत्महत्या का दुःख है।इस मामले में बगैर जांच निर्दोष अधिकारियों को फंसना गलत है। इस मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जाए। बैठक में विनय सिंह, लाल सिंह, पूर्व पार्षद लखन सिंह, कल्लू, पाला सिंह, कुलदीप, सतबीर नंबरदार, प्रहलाद सिंह, जयराम थानेदार, लालजी, अजीत सिंह, रमन सिंह, नारायण बंचारी, रामशरूप ठुकराल सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें