फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: पीएचसी में पहुंचे इन्वर्टर, बैटरी और पंखे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नगीना। नगीना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में बिजली गुल होने पर टॉर्च की रोशनी में प्रसव कराने का मामला ''अमर उजाला'' में प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के स्वास्थ्य अधिकारियों को दिए गए सख्त निर्देशों के अगले ही दिन अस्पताल की व्यवस्था में बड़ा बदलाव देखने को मिला।

मंगलवार को नगीना पीएचसी में बिजली व्यवस्था को सुचारू करने के लिए आवश्यक सामान पहुंच गया, जिसमें नए इन्वर्टर, बैटरी और पंखे शामिल हैं। अस्पताल परिसर में नई लाइट व्यवस्था दुरुस्त करने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी (एसएमओ) डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि अस्पताल में चली आ रही बिजली की समस्या का समाधान कर दिया गया है और लाइट व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है। जल्द ही सभी उपकरण सुचारू हो जाएंगे, जिससे मरीजों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिरोजपुर झिरका के विधायक मामन खान इंजीनियर ने कहा कि स्वास्थ्य और जनसुविधाओं से जुड़ी ऐसी कई गंभीर समस्याएं क्षेत्र में हैं, जिन पर प्रशासन को तुरंत संज्ञान लेकर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। क्षेत्र के समाजसेवी रजत जैन और शिवकुमार आर्य ने अमर उजाला का आभार जताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें