फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों को किसानों की पूरी फसल खरीदने के निर्देश

विज्ञापन
पलवल मंडी में धान खरीदा का जायजा लेते भंडारण निगम के चेयरमैन नयनपाल रावत। - फोटो : Palwal
विज्ञापन
अधिकारियों को किसानों की पूरी फसल खरीदने के निर्देश
विज्ञापन

पलवल। ‘अमर उजाला’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरियाणा भंडारण निगम के चेयरमैन एवं पृथला से विधायक नयनपाल रावत ने मंगलवार को पलवल अनाज मंडी का निरीक्षण किया। उन्होंने मंडी में धान, बाजरा व कपास खरीद के बारे में जानकारी ली वहीं किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के बारे में जाना। अधिकारियों को किसानों की समस्याओं का समाधान करने और पूरी फसल खरीदने के निर्देश दिए।
मंडी में किसानों को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य भी नहीं मिल पा रहा था। इससे नाराज किसानों ने सोमवार को मंडी में प्रदर्शन भी किया था। मंगलवार के अंक में ‘अमर उजाला’ ने इस समाचार को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद मंडी का निरीक्षण करने पहुंचे चेयरमैन ने कहा कि सरकार किसानों की किसी भी फसल को खराब नहीं होने देगी। फसल का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। किसानों को मंडियों में किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। अधिकारियों को धान, बाजरा सहित कपास की फसल की खरीदारी में किसी तरह की कोताही नहीं बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने नए कृषि कानूनों को भी किसान हित में बताया। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेसी किसान हित की बात कर रहे हैं, जबकि 70 साल में कांग्रेस ने कभी किसानों के बारे में नहीं सोचा। आरोप लगाया कि किसान की दुर्दशा का असली कारण कांग्रेस है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ट्रैक्टर यात्रा को कोरी राजनीति करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली की समस्या से अवगत कराया
मंडी के प्रधान गौरव तेवतिया ने चेयरमैन के समक्ष बिजली की समस्या उठाई। इस पर चेयरमैन ने तुरंत बिजली अधिकारियों को फोन कर दिशा-निर्देश दिए। सख्त हिदायत दी कि किसानों को किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। यदि किसी ने कोताही बरती तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर पलवल के एसडीएम व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें