फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: बाइक की टक्कर से मासूम घायल, एक्सरे के लिए अस्पतालों में भटकता रहा पिता

Wed, 10 Sep 2025 10:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। नूंह के बिछौर थाना क्षेत्र के गांव मढियाकी में दो सितंबर को सड़क हादसे में 10 वर्षीय तोसिफा गंभीर रूप से घायल हो गई। तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बच्ची का पैर दो जगह से टूट गया। हादसे से अधिक दर्दनाक स्थिति तब बनी जब पिता हाफिज अपनी बेटी के इलाज के लिए एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल भटकते रहे लेकिन कहीं भी एक्सरे की सुविधा नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, हाफिज अपनी बेटी को खेत से लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव के पास एक बाइक सवार ने तोसिफा को टक्कर मार दी। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई और उसका पैर टूट गया। हाफिज तुरंत बेटी को लेकर पुन्हाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, लेकिन वहां एक्सरे मशीन खराब निकली। डॉक्टरों ने उन्हें मांडीखेड़ा स्थित अल आफिया अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन वहां भी हालात बेहतर नहीं मिले।
अल आफिया अस्पताल में भी एक्सरे की सुविधा न होने पर उन्हें नल्हड़ मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। कॉलेज में भी मशीन खराब होने के कारण जांच नहीं हो सकी। आखिरकार, मजबूर पिता को छह सितंबर को पलवल के एक निजी अस्पताल का सहारा लेना पड़ा। वहां एक्सरे के बाद पता चला कि बच्ची का पैर दो जगह से टूटा है और डॉक्टरों ने प्लास्टर किया। इस घटना ने नूंह जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर खामियों को उजागर कर दिया है।
विज्ञापन

सरकारी अस्पतालों में न तो मशीनें काम कर रही हैं और न ही पर्याप्त डॉक्टर व सुविधाएं हैं। मरीजों को मजबूरी में निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ रहा है। पीड़ित पिता हाफिज ने सरकार से मांग की है कि जिले के अस्पतालों में तत्काल स्वास्थ्य सुविधाओं को दुरुस्त किया जाए ताकि भविष्य में किसी और को ऐसी स्थिति का सामना न करना पड़े। इधर, पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें