फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: स्टॉक मार्केट और ऑनलाइन टास्क के नाम पर तीन युवकों से उड़ाए 7.80 लाख

Wed, 10 Sep 2025 10:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। जिले में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ताजा घटना में तीन युवकों से ठगों ने करीब 7.80 लाख रुपये ऐंठ लिए। पीड़ितों की शिकायत पर साइबर क्राइम पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जालसाजों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कृष्णा कॉलोनी पलवल निवासी अमित ने स्टॉक मार्केट में निवेश करने के लिए एक मोबाइल एप डाउनलोड किया। ठगों ने उन्हें 20 लाख रुपये मुनाफे का झांसा दिया। मुनाफा निकालने के बहाने उन्होंने अमित से 4.37 लाख रुपये जमा करवा लिए लेकिन न तो मुनाफा मिला और न ही मूल राशि वापस की गई।

दूसरे मामले में, होडल के सुमित को ऑनलाइन मुनाफा कमाने का संदेश भेजा गया। ठगों ने ऑनलाइन टास्क के नाम पर उससे 2.50 लाख रुपये ऐंठ लिए। तीसरे पीड़ित पुष्पेंद्र, निवासी पंचवटी कॉलोनी पलवल, को एनएससी स्टॉक एक्सचेंज के नाम पर फंसाया गया। शुरू में उन्हें मुनाफे का झांसा दिखाया गया और उन्होंने करीब 93 हजार रुपये निवेश कर दिए, लेकिन कोई लाभ न मिलने पर उन्हें ठगी का एहसास हुआ।
विज्ञापन

साइबर थाना प्रभारी नवीन ने बताया कि तीनों पीड़ितों की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि ठगों का पता लगाने के लिए तकनीकी जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें