फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 सितंबर को इनेलो करेगी कृषि बिलों का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
होडल। केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए कृषि बिलों के मामले को लेकर ऐलनाबाद से इनेलो विधायक एवं पार्टी के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में 30 सितंबर को पलवल में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिसके बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन जिला उपायुक्त को सौंप बिल को रद्द करने की मांग की जाएगी। यह जानकारी सोमवार को पार्टी के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने हसनपुर चौक स्थित पार्टी कार्यालय पर पत्रकारवार्ता में दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा जो किसानों के लिए नया बिल लागू किया गया है, वह पूरी तरह से किसानों के हित में नहीं है। आज प्रदेश में महंगाई चरम पर है लेकिन सरकार इस पर चुप्पी साधे हुए है। फसल बीमा योजना के नाम पर किसानों के साथ धोखा किया जा रहा है। भाजपा-जजपा सरकार किसान की फसल को न्यूनतम रेट पर खरीदने का दावा कर रही है, लेकिन किसान को उसकी फसल का लागत मूल्य भी नहीं मिल पा रहा है। सरकार द्वारा लागू बिलों से किसानों और आढ़तियों को नुकसान उठाना पडे़गा जबकि जमाखोर मालामाल हो जाएंगे। इस मौके पर इनेलो एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामपाल लीखी, हल्का अध्यक्ष कमलजीत सिंह, धर्मपाल नंबरदार व मदनलाल शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें