फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, एक घायल

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
होडल थाना क्षेत्र में एनएच-2 पर पर करमन बॉर्डर के पास बेकाबू ट्रक चालक ने एक बाइक को चपेट में ले लिया। जिसमें बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई व उसके साथ बैठा युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पलवल के सिविल अस्पताल भिजवाया। घायल युवक को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। 
विज्ञापन


एएसआई लालचंद के अनुसार सोनीपत के गांव हरसाना कलां निवासी हरीश पुत्र शीशपाल व उसका दोस्त प्रवीण पुत्र धर्मपाल बाइक पर शनिदेव मंदिर पर दर्शन करने के लिए जा रहे थे। करमन बॉर्डर के पास तेज रफ्तार ट्रक चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें हरीश की मौके पर ही मौत हो गई, व प्रवीण गंभीर रुप से घायल हो गया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। प्रवीण की शिकायत केस दर्ज कर पुलिस ट्रक चालक की पहचान व गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें