फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत 2027 तक बनेगा तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था : कृष्णपाल गुर्जर

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने सोमवार को जिले के चिरवाड़ी गांव में विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत आने वाले वर्षों में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने साल 2025 में जापान को पीछे छोड़ चौथे स्थान पर पहुंचने की उपलब्धि हासिल की है। मंत्री गुर्जर ने कहा कि 2014 में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की बागडोर संभाली थी, तब भारत अर्थव्यवस्था में दसवें स्थान पर था। भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। 2027 तक भारत जर्मनी को भी पीछे छोड़ देगा। उन्होंने इसे 140 करोड़ भारतीयों की मेहनत और प्रधानमंत्री मोदी की मजबूत इच्छाशक्ति का परिणाम बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें