फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: रूट प्रतिबंधों से आमजन को हुई परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तावड़ू। सोमवार को ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। हालांकि, सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के तहत लगाए गए प्रतिबंधों के कारण कई आम लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। विशेष रूप से शोक सभा और अन्य जरूरी कार्यों से यात्रा कर रहे लोगों में नाराजगी देखने को मिली।
विज्ञापन

सोमवार को तावडू-नूंह रोड स्थित सीलखो मोड़ पर कैंटर वाहन में सवार महिला, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग नूंह की ओर जाने के लिए मुड़ रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। वाहन में सवार लोगों ने पुलिस को बताया कि मेवात क्षेत्र में उनके रिश्तेदार का निधन हो गया है और वे शोक सभा में शामिल होने जा रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें आगे जाने की अनुमति नहीं दी गई। बाद में पुलिस ने उन्हें कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे के माध्यम से वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी। हालांकि यात्रियों का कहना था कि उन्हें उस मार्ग की पूरी जानकारी नहीं थी, जिसके कारण वे असमंजस की स्थिति में वहीं रुके रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें