फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उच्च दुग्ध उत्पादन पर 40 हजार तक मिलता है प्रोत्साहन : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। हरियाणा सरकार पशुपालकों को दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। देसी गायों के संरक्षण एवं एकीकृत मुर्रा विकास योजना के तहत मुर्रा भैंस तथा हरियाणा, साहीवाल व बिलाही नस्ल की गायों का दुग्ध मापन विभागीय टीम द्वारा सार्वजनिक संस्थाओं में किया जाता है। जिन पशुओं का दूध उत्पादन निर्धारित बेंचमार्क से अधिक होता है, उन पशुपालकों को 5,000 से 40,000 रुपये तक प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। उपायुक्त (डीस) ने पशुपालकों से आह्वान किया कि वे विभागीय योजनाओं का पूरा लाभ उठाएं और अधिक से अधिक दुग्ध उत्पादन कर आत्मनिर्भर बनें। योजना का लाभ लेने के लिए पशुपालक सरल पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ पीपीपी आईडी, बैंक पासबुक की प्रति, पैन कार्ड व बैंक का अनापत्ति प्रमाण पत्र अपलोड करना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें