गांव घरोट स्थित शाखा में बदमाशों ने अलमारी व सायरन में भी की तोड़फोड़
हथीन। गांव घरोट स्थित सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक शाखा में बदमाशों ने सेंध लगाकर करेंसी गिनने की मशीन और प्रिंटर चोरी कर लिया। चोरों ने बैंक में कैश रखने वाली अलमारी में तोड़फोड़ की और सायरन व सीसीटीवी कैमरों से छेड़छाड़ भी की। हथीन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जांच अधिकारी पवन कुमार राठी ने बताया कि बैंक प्रतिनिधि गंगा शरण की शिकायत पर यह केस दर्ज किया गया। शिकायत के अनुसार, घटना 30 जून की है, लेकिन मामला अब दर्ज कराया गया है। घटना की सूचना मिलने पर जांच अधिकारी पवन कुमार राठी टीम सहित मौके पर पहुंचे। उन्होंने बैंक परिसर का निरीक्षण किया और सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर आरोपियों की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पुलिस ने कहा कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। संवाद