फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: सरकारी चीनी मिल के पिराई सत्र का शुभारंभ, 28 लाख क्विंटल गन्ना पिराई करने का लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान देश की रीढ़ की हड्डी, किसान समृद्ध होगा तभी देश को मजबूती मिलेगी : गौरव गौतम
विज्ञापन

किसानों ने की अप्रैल माह से पहले पिराई खत्म करने की अपील
सबसे पहले गन्ना लेकर पहुंचे दो किसानों को मंत्री ने किया सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। पलवल सहकारी चीनी मिल के 41वें गन्ना पिराई सत्र का रविवार को शुभारंभ हो गया। इस साल 28 लाख क्विंटल गन्ना पिराई का लक्ष्य रखा गया है। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे हरियाणा के युवा सशक्तीकरण एवं उद्यमिता, खेल एवं कानून और विधायी राज्यमंत्री गौरव गौतम ने बटन दबाकर व मिल के डोंगा की चेन में गन्ना डालकर मिल का शुभारंभ किया। शुभारंभ से पूर्व यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें अतिथियों व किसानों ने आहूति डाली। चीनी मिल में सबसे पहले ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर गन्ना लाने वाले दीघोट के किसान वीरेंद्र और हसनपुर के किसान तोतीराम को सम्मानित किया गया। शुभारंभ कार्यक्रम में होडल के विधायक हरेंद्र रामरतन, भाजपा जिलाध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया, जिला उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ, चीनी मिल के प्रबंध निदेशक विशालकुमार, डीएसपी नरेंद्र खटाना मुख्य रूप से मौजूद रहे।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम ने मिल प्रबंधन अधिकारियों, कर्मचारियों व किसानों को बधाई देते हुए कहा कि किसान देश की रीढ़ की हड्डी है। किसानों के बिना देश तरक्की के पथ पर अग्रसर नहीं हो सकता। जब किसान समृद्ध होगा, तभी देश मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अनुसार देश में चार जाति किसान, गरीब, युवा और महिला हैं। इनका विकास होगा तभी देश का विकास होगा। खेल राज्यमंत्री ने मिल के अधिकारियों और गन्ना किसानों से चीनी मिल को चलाने में अपना भरपूर सहयोग करने का आह्वान किया। विधायक हरेंद्र रामरतन ने कहा कि वर्तमान सरकार किसान हितैषी सरकार है। जिला प्रशासन गन्ना किसानों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आने देगा। जिलाध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया ने कहा कि यह चीनी मिल वर्षों से आप सभी के सहयोग से चलाई जा रही है। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे मिल में साफ-सुथरा गन्ना ही लेकर आएं।
विज्ञापन

जिला उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार ने आश्वासन दिया कि मिल में आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी। इस मौके पर मिल के भाजपा नेता मनोज रावत, मुख्य अभियंता विजयपाल, मुख्य कैमिस्ट राजेंद्र त्यागी, मुख्य लेखाधिकारी शिवकुमार, कार्यालय अधीक्षक दिनेश कुमार, निजी सचिव प्रबंधक हरकेश कुमार, खेमचंद पंवार, योगेंद्र सहरावत, महेंद्र भड़ाना, गुरुमेश मौजूद रहे।
किसानों के लिए चलाई हुई है अटल कैंटीन
जिला उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार ने बताया कि मिल प्रबंधन के द्वारा गन्ना लेकर आने वाले किसानों के भोजन की सुविधा के लिए अटल कैंटीन चलाई हुई है, जिसमें मात्र 10 रुपये पर भोजन उपलब्ध है। इसके अलावा किसानों के लिए विश्राम गृह, पीने के पानी, शौचालय, एलईडी टीवी, क्षेत्र में गन्ना की पैदावार अधिक बढ़ाने के लिए गांवों में किसानों के बीच जाकर अधिक से अधिक जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं, ताकि पलवल मिल से चीनी का आयात अधिक हो और किसान आर्थिक रूप से मजबूत हो सकें।
किसानों ने की अप्रैल माह से पहले पिराई खत्म करने की अपील
मिल के पिराई सत्र के शुभारंभ पर संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य जिला उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार से मिले। इस दौरान किसान नेता मास्टर महेंद्र सिंह चौहान, धर्मचंद घुघेरा, सोहनपाल, दरियाब सिंह व बलजीत ने उपायुक्त डॉ. हरीश व मिल प्रबंध निदेशक विशाल कुमार का आभार जताया। साथ ही किसान नेताओं ने मांग की है कि 10 अप्रैल तक किसान का पूरा गन्ना ले लिया जाएगा, क्योंकि उसके बाद किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। अप्रैल माह में गन्ना सूखने लगता है, जिससे वजन कम हो जाता है। इसके अलावा मजदूर काफी महंगे मिलते हैं। इसके किसानों का मुनाफा होने के बजाय नुकसान होता है।
200 गांवों के गन्ना उत्पादक किसानों को मिली राहत
पलवल सहकारी चीनी में फरीदाबाद, पलवल, गुरुग्राम व नूंह जिला के करीब 200 गांव के किसानों के गन्ना आता है। मिल समय पर शुरू न होने से किसानों को परेशानी होती है। अब मिल को शुरू होने से किसानों राहत मिलेगी। किसान खेत से गन्ना उठाकर गेहूं की बिजाई कर सकेंगे। इससे किसानों को नुकसान नहीं होगा। किसान समय पर दूसरी फसल ले सकेंगे।

28 लाख क्विंटल गन्ना की पिराई करने का लक्ष्य

पलवल सहकारी चीनी मिल सोसाइटी 1973 में पंजीकृत की गई थी। वर्ष 1984-85 में 1250 टीसीडी की क्षमता के साथ पिराई का शुभारंभ किया गया था। वर्ष 2022-23 में चीनी मिल की क्षमता बढ़ाकर 2200 टीसीडी कर दी गई है। चीनी मिल का एरिया 32 किलोमीटर की परिधि में फैला हुआ है। मिल ने पिछले वर्ष 25.56 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई की और 9.97 प्रतिशत रिकवरी के साथ 2,58,080 क्विंटल चीनी का उत्पादन किया था। इस वर्ष में मिल को पिराई के लिए लगभग 28 लाख क्विंटल गन्ना मिलने की संभावना है। - विशाल कुमार, प्रबंध निदेशक, सहकारी चीनी मिल पलवल
मैं सबसे पहले मिल में गन्ना लेकर पहुंचा हूं। खेल मंत्री द्वारा मुझे सम्मानित किया है, जिससे मुझे गर्व की अनुभूति हो रही है। मैंने 45 एकड़ में गन्ने की फसल बोई हुई है। अब गन्ना बेचकर अगली फसल की बुआई कर सकूंगा। - वीरेंद्र दीघोट, किसान
विज्ञापन

सम्मानित करने पर मैं खेल राज्य मंत्री का आभार व्यक्त करता हूं। मैंने 30 एकड़ में गन्ना की बुआई की है। उम्मीद है कि इस बार मिल बीच में ब्रेक डाउन नहीं होगी और किसान का पूरा गन्ना समय पर लिया जाएगा। - तोतीराम हसनपुर, किसान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें