फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक विवाह समारोह में 43 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

Tue, 28 Mar 2017 04:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
एक साथ विदा हुईं 59 दुल्हनें
विज्ञापन
समाजसेवी संस्था वैश्य अग्रवाल विवाह समिति के तत्वावधान नेताजी सुभाष चंद्र बोस खेल स्टेडियम में आयोजित किए गए 24वें विशाल एवं भव्य सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह में विभिन्न जातियों के 43 युवक-युवतियां परिणय सूत्र में बंध गए। समारोह में आए अतिथियों और नगर के गणमान्य लोग वर और वधू पर काफी देर तक पुष्प वर्षा करते रहे। समारोह में शामिल छह हजार से ज्यादा लोग महाराजा अग्रसेन का जयघोष लगाते रहे।
विज्ञापन


कार्यक्रम संयोजक अनिल सिंगला की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन समिति के संयोजक एवं संस्थापक ओमप्रकाश गुप्ता, अध्यक्ष सत्यप्रकाश मित्तल, महामंत्री दिनेश अग्रवाल तथा वरिष्ठ उपप्रधान उदयभान सिंगला ने संयुक्त रूप से किया। 
कार्यक्रम में सांसद रमादेवी, अध्यक्षता गुरुग्राम के विधायक एवं हरियाणा प्रदेश वैश्य महासम्मेलन के अध्यक्ष उमेश अग्रवाल भी मौजूद रहे। वहीं मीरापुर (उत्तरप्रदेश) से नवनिर्वाचित विधायक एवं पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना, अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन के महामंत्री बाबूराम गुप्ता, हरियाणा के मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव  दीपक मंगला, बनारसी दास गुप्ता फाउंडेशन की चेयरपर्सन एवं हरियाणा प्रदेश वैश्य महासम्मेलन की महिला अध्यक्ष दर्शना गुप्ता तथा प्रमुख समाजसेवी एवं उद्योगपति प्रमोद गुप्ता भी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें