फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: साढ़े आठ करोड़ से केएमपी एक्सप्रेसवे के पलवल सेक्शन में होगा सुधार

विज्ञापन
विज्ञापन
- मार्ग पर भरे जाएंगे सभी गड्ढे, क्रैश बैरियर और सुरक्षा दीवारों की भी होगी मरम्मत
विज्ञापन

- जलभराव की समस्या से मिलेगी निजात, हादसों में आएगी कमी
मोहित शुक्ला

पलवल। हरियाणा के कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे के मानेसर से पलवल सेक्शन की मरम्मत की जाएगी। इस पर करीब साढ़े 8 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इससे मार्ग पर मौजूद गड्डे भरे जाएंगे। क्रैश बैरियर और सुरक्षा दीवारों की भी मरम्मत होगी। इससे यहां से गुजरने वाले लोगों को जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी तथा हादसों में कमी आएगी।


केएमपी पलवल जिले के मुख्य मार्गों में से एक है। इस मार्ग पर रोजाना हजारों लोग सफर करते हैं। जाम से बचने के लिए दूसरे जिलों से आने वाले लोग केएमपी का सहारा लेते हैं। एचएसआईआईडीसी की तरफ से केएमपी की मरम्मत के लिए कवायद शुरू कर दी गई है। विभाग की तरफ से इसके लिए करीब साढ़े आठ करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। केएमपी पर सभी गड्ढों के भरने के साथ क्रैश बैरियर और सुरक्षा दीवारों की मरम्मत व मध्यवर्ती नालियों की सफाई और मरम्मत का काम किया जाना है। यह कार्य होने से जिले के साथ कुंडली, नरेला, बहादुरगढ़ ,मानेसर, बिलासपुर, पचगांव, धरूहेड़ा, रेवाड़ी शहर, भिवाड़ी, तावड़ू, सोहना, नूंह व हथीन के लोगों को फायदा मिलेगा। इन सभी इलाकों में आवागमन सुगम हो सकेगा। इस कार्य के लिए कागजी कार्यवाही शुरू कर दी गई है। जल्द ही इसका काम शुुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

गड्ढों से मिलेगी मुक्ति, दुर्घटनाओं में आएगी कमी
केएमपी एक्सप्रेसवे दिल्ली और हरियाणा के कई औद्योगिक क्षेत्रों को जोड़ता है। इस पर भारी वाहन, बसें और कारें बड़ी संख्या में गुजरती हैं। लेकिन बीते कुछ समय से गड्ढों और सड़क की खराब हालत के कारण यात्रियों को परेशानी हो रही थी। मरम्मत कार्य के तहत गड्ढों को भरकर सड़क को समतल किया जाएगा, जिससे वाहन चालकों को राहत मिलेगी। वहीं, क्रैश बैरियर और सुरक्षा दीवारों की मरम्मत होगी, जिससे सड़क हादसों की संभावना कम होगी। इस कार्य में मध्यवर्ती नालियों की सफाई और मरम्मत की जाएगी, ताकि बारिश के दौरान जलभराव न हो।
विज्ञापन

लॉजिस्टिक्स कंपनियों को होगा फायदा

केएमपी एक्सप्रेसवे को दिल्ली और आसपास के राज्यों से जुड़ने के लिए महत्वपूर्ण कॉरिडोर माना जाता है। इस मार्ग का इस्तेमाल दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद और पलवल से आने-जाने वाले हजारों ट्रकों द्वारा किया जाता है। सड़क की मरम्मत होने से लॉजिस्टिक्स कंपनियों और व्यापारियों को लाभ होगा क्योंकि इससे माल ढुलाई में लगने वाला समय कम होगा, जिससे डीजल की बचत होगी।

केएमपी पर लगातार कार्यों को किया जाता है। इसी कड़ी में यह कार्य किया जा रहा है। - सुरेंद्र असिस्टेंट जनरल मैनेजर एचएसआईआईडीसी केएमपी सेल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें