फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: किसानों ने डीसी ऑफिस पर प्रदर्शन कर सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी मांगों को लेकर उपायुक्त को दिया मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। संयुक्त किसान मोर्चा हरियाणा के आह्वान पर किसानों ने पलवल के उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन कर डीसी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए अपनी मांगे रखीं। किसानों ने ज्ञापन में कृषि विपणन की नई बाजार नीति, ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मुआवजा देने, बिजली संशोधन विधेयक की वापसी, बिजली के स्मार्ट मीटर लगाने के खिलाफ, स्वामी नाथन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी देने, किसान मजदूरों की कर्ज मुक्ति, पराली जलाने पर किसानों पर बनाए गए मुकदमे वापस लेने, आवारा पशुओं की रोकथाम करने, गेहूं की फसल पर बोनस देने आदि की मांग की। प्रदर्शन की अध्यक्षता किसान मोर्चा पलवल के नेता सोहन पाल चौहान ने की व संचालन राजकुमार ओलियान ने किया।

किसान मोर्चा पलवल के नेता धर्म चंद प्रधान किसान सभा जिला कमेटी पलवल और किसान मोर्चा के नेता मास्टर महेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार ने नई कृषि विपणन बाजार नीति के नाम पर पुराने तीन कृषि कानूनों को दोबारा लागू कर रही है, जिससे किसान और कृषि बर्बाद हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान मोर्चा के नेता उदय सिंह सरपंच और सोहनपाल चौहान ने कहा कि ओलावृष्टि, बारिश और तूफान से नष्ट हुई फसल के मुआवजे के लिए संयुक्त किसान मोर्चा पलवल के नेताओं ने कई बार उपायुक्त पलवल से मिलकर मांग उठाई परन्तु आज तक कुछ ही गांवों के पोर्टल खोलने गए अधिकतर गांवों के पोर्टल खोलने ही नहीं गए। इसके अलावा एमएसपी पर सरसों की खरीद करने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों को किसान मोर्चा के नेता ताराचंद प्रधान, रुप राम तेवतिया, दरयाब सिंह, डॉक्टर रघुवीर सिंह, समय राम ककराली, हुकम सिंह चौहान, सतीश कमरावली, मास्टर पदम सिंह, रणजीत सिंह चौहान ने संबोधित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें