18पीएएलपी8- वाई-20 यूथ चौपाल कार्यक्रम को संबोधित करते केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय।
18पीएएलपी9- मंच पर मौजूद केंद्रीय राज्य मंत्री, भाजपा प्रदेश प्रभारी व अन्य नेता।
18पीएएलपी10- कार्यक्रम में मौजूद विदेशी डेलीगेट।
वाई-20 यूथ चौपाल के माध्यम से भारत को नशा मुक्त बनाने का सभी युवा लें संकल्प : बिप्लब कुमार देव
20 यूथ चौपाल कार्यक्रम का किया गया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। केंद्रीय राज्य गृह मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि भारत देश को आत्मनिर्भर बनाने में युवाओं की ऊर्जा और स्वाभिमान का अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान है। युवाओं की क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उच्च शिक्षा नीति में संशोधन किए, जिससे अब हिंदी मीडियम से पढ़े हुए ग्रामीण आंचल के विद्यार्थी भी मेडिकल व इंजीनियरिंग जैसे कोर्स कर सकते हैं। गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय पलवल के इंडोर स्टेडियम में बृहस्पतिवार को युवा शक्ति, शिक्षा, राष्ट्र सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण पर आधारित वाई-20 यूथ चौपाल कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। चौपाल कार्यक्रम का आयोजन संभार्य फाउंडेशन द्वारा किया गया। अध्यक्षता भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय आयुक्त तथा भाजयुमो के राष्ट्रीय सचिव गौरव गौतम ने की।
गृह राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं के बेहतर कल के लिए सक्षम भारत, समृद्ध भारत और स्वच्छ भारत का सपना देखा है, जिसे देश के हरेक युवा के सहयोग से ही पूरा किया जा सकता है। इस अवसर पर संसदीय बोर्ड की सदस्य सुधा यादव, हरियाणा भाजपा के प्रभारी बिप्लब कुमार देव, विधायक मोहनलाल बड़ौली, भाजपा जिला अध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया, श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलपति राज नेहरू, जेसी बोस वाईएमसीए यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. सुनील कुमार गर्ग, एमवीएन यूनिवर्सिटी के कुलपति डा. अनुराग गर्ग, वाई-20 के चेयरमैन अनमोल शोवित के साथ-साथ विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। वाई-20 यूथ चौपाल में पलवल जिले के सैकड़ों युवाओं ने भाग लिया।
नित्यानंद राय ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2047 में देश की आजादी के 100 वर्ष पूर्ण होने का जश्न मनाएगा। युवा ही राष्ट्र का भविष्य है। इसलिए युवाओं को देश के निर्माण में अपनी हरसंभव भूमिका निभानी चाहिए। युवा अपने देश की उन्नति के लिए प्रयत्नशील रहें। अगर देश अच्छा रहेगा तो भविष्य भी बेहतर होगा। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि युवाओं की शक्ति को पहचानने का कार्य स्वामी विवेकानंद और भारत के कर्मयोगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। युवाओं को अपनी शक्ति को पहचान कर देश के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। युवाओं को दक्ष बनाने के लिए शिक्षा नीति में बदलाव किया गया है।
हरियाणा भाजपा के प्रभारी बिप्लब कुमार देव ने कहा कि भारत युवाओं का देश है। देश के निर्माण में युवाओं की अहम भागीदारी होती है। युवा शक्ति का प्रयोग सही दिशा में होना चाहिए। देश के नवनिर्माण में युवाओं को आगे आना चाहिए। युवाओं को एक दूसरे देशों के प्रतिनिधियों के साथ अपने विचार साझा करने चाहिए। समाज को नई दिशा देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत देश को नशा मुक्त राष्ट्र बनाना है। वाई-20 यूथ चौपाल के माध्यम से सभी युवा संकल्प लें कि ड्रग फ्री भारत बनाने में अपना भरपूर योगदान देंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के युवाओं को रोजगार, विभिन्न नए स्टार्टअप की शुरुआत, पढाई, उच्च शिक्षा में आईआईटी, चिकित्सा में मेडिकल कॉलेज जैसे विकासशील कार्य किए गए हैं। वाई-20 युवा चौपाल में आए युवाओं में जोश देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान युुवाओं ने वंदे मातरम तथा भारत मां के जयकारे खूब लगाए।
शिक्षा, रोजगार व राष्ट्रहित के उठाए मुद्दे
युुवा चौपाल में हिस्सा लेने वाले विभिन्न देशों के डेलीगेट के अलावा यहां के युवाओं ने सर्वाधिक बात देश हित के लिए की। युवाओं ने स्वरोजगार, युुवा सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण तथा देश को विश्वगुरू बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव दिए। विभिन्न देेशों से आए युवाओं के साथ भी अपने विचार साझा किए। युवाओं का कहना था कि इस तरह के कार्यक्रमों से युवाओं में देश भक्ति की भावना जागृत होने के साथ-साथ भारत को विकासशील देश बनाने के लिए भी नए-नए विचार पैदा होंगे। इस तरह के कार्यक्रम बेहद जरूरी हैं।
यूथ चौपाल कार्यक्रम में संसदीय बोर्ड की सदस्य सुधा यादव, श्रीविश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलपति राज नेहरू, जेसी बोस वाईएमसीए यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. सुनील कुमार गर्ग, एमवीएन यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. अनुराग गर्ग, निज अमृतानंद ने भी युवाओं को अपने-अपने संबोधन से देश को सशक्त बनाने में अपना योगदान करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के आयोजक एवं भारत स्काउट एंड गाइड के नेशनल आयुक्त गौरव गौतम व वाई-20 के चेयरमैन ने सभी विशिष्ट अतिथियों को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत अभिवादन व स्मृति चिन्ह भेंट कर धन्यवाद आभार व्यक्त किया।