फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: फायरिंग मामले में आरोपी से अवैध पिस्टल और कार बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। सीआईए स्टाफ पलवल ने गांव चांदहट में फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी विपिन उर्फ रसगुल्ला से रिमांड के दौरान वारदात में प्रयुक्त अवैध देशी पिस्टल और स्विफ्ट कार बरामद की है। रिमांड पूरा होने के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। सीआईए प्रभारी इंस्पेक्टर जगमिंदर सिंह ने बताया कि 19 जुलाई को चांदहट निवासी लाले उर्फ अजित की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। आरोप है कि विपिन अपने साथी के साथ कार में आया और जान से मारने की नीयत से उस पर गोली चला दी थी। रिमांड के दौरान आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट कार और चालक सीट के नीचे छिपाई गई अवैध देशी पिस्टल बरामद की गई। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश और जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें