फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: अवैध रूप से पटाखे बनाने वाली फैक्टरी पकड़ी, भारी मात्रा में बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। सदर थाना पुलिस ने पटाखा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गांव फिरोजपुर में छापेमारी कर भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए हैं। मौके से एक आरोपी को काबू किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी को अदालत में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान अवैध कारोबार से जुड़े अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता संजय कादियान के अनुसार सदर थाना पुलिस में कार्यरत सब इंस्पेक्टर सचिन कुमार अपनी टीम के साथ गश्त कर रहे थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि गांव फिरोजपुर स्थित एक प्लॉट में बिना लाइसेंस के अवैध रूप से पटाखे बनाने का काम किया जा रहा है। पुलिस ने मौके पर छापेमारी की तो मौके पर पटाखों की पैकिंग का काम किया जा रहा था। मौके से 21 कट्टा छोटे पटाखे, छह बॉक्स कलर माचिस, 25 पेटी खाली तिल्ली, तीन कट्टा पीले रंग का पाउडर, एक पेटी काला रंग पाउडर सहित सामान बरामद हुआ। मौके से पुलिस ने पटाखा बनाने वाले कारीगर को उत्तर प्रदेश के जिला बागपत स्थित तिलपनी निवासी सुबेब खान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले में अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

-प्रवीण बैंसला-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें