योगियों को किया गया सम्मानित।
- फोटो : अमर उजाला
महर्षि पतंजलि योग संस्थान और जिला योग एसोसिएशन के संयोजन में प्रतिभा खोजो अभियान के तहत सल्लागढ़ के डॉ. बीआर अंबेडकर पार्क में योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता योगाचार्य गुरमेश सिंह ने की तथा संयोजन विनीत कुमार ने किया। प्रतियोगिता में जनौली स्कूल के नीरज कुमार को सर्वश्रेष्ठ योगी का खिताब दिया गया, जबकि सल्लागढ़ स्कूल के बबलू उपविजेता रहे।
प्रतियोगिता के पांच से आठ वर्ष आयु वर्ग में योगेश प्रथम, जतिन द्वितीय व कुलदीप तृतीय रहे। आठ से 10 वर्ष आयु वर्ग में राजेश प्रथम, विपिन द्वितीय तथा सौरभ व कृष्ण तृतीय रहे। 10 से 12 वर्ष आयु वर्ग में बंटी को प्रथम, खुशहाल को द्वितीय व रोहताश को तृतीय स्थान मिला। 12 से 15 वर्ष आयु वर्ग में लोकेश प्रथम, गोपी द्वितीय तथा रितिक तृतीय स्थान पर रहे।
15 से 18 वर्ष आयु वर्ग में विवेक प्रथम, राहुल व आकाश द्वितीय तथा समीर व राहुल तृतीय, 18 से 21 वर्ष आयु वर्ग में नीरज प्रथम, बबलू द्वितीय तथा अरुण तृतीय स्थान पर रहे। निर्णायक की भूमिका नवीन कुमार, दुष्यंत योगी, संजय कुमार व अमन ने निभाई। समापन समारोह के मुख्य अतिथि पार्षद किशन सिंह राघव ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।