फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट का विरोध किया तो परचून दुकानदार के मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। परचून दुकानदार ने लूट का विरोध किया तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी। बदमाशों ने दुकानदार ने पेट व छाती में दो गोली मारी। गोली लगने से दुकानदार जमीन पर गिर गया। आरोपी गल्ले से तीन पुराने 500 के नोट, खुले रुपये व अन्य सामान लूटकर फरार हो गए। गंभीर हालत में दुकानदार को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे फरीदाबाद के लिए रेफर कर दिया गया। दुकानदार की स्थिति गंभीर बनी हुई है। किठवाड़ी चौकी पुलिस ने पीड़ित के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस बदमाशों का सुराग नहीं लगा पाई है।
विज्ञापन

किठवाडी पुलिस चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रीतम सिंह के अनुसार अलीगढ़ रोड स्थित राजीव नगर निवासी रामसुख शर्मा ने पुलिस को शिकायत दी है उसका बेटा ब्रजमोहन शर्मा किठवाडी पुल के समीप परचून की दुकान करता है। शुक्रवार रात को करीब आठ बजे वह दुकान बंद करने की तैयारी कर रहा था। तभी मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन युवक आए और गल्ले में रखे खुले पैसे व तीन 500 के पुराने नोट निकाल लिए। उसने 500 के पुराने नोट शुभ मान कर रखे हुए थे। ब्रजमोहन ने विरोध किया तो एक युवक ने उसके पेट में गोली मार दी। ब्रजमोहन ने उसके बावजूद भी विरोध किया तो दूसरी गोली उसकी छाती में मारी। गोली लगने से घायल होकर ब्रजमोहन गिर पड़ा। तभी लुटेरे रुपये व अन्य सामान लेकर मौके से फरार हो गए। घायलावस्था में ब्रजमोहन को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सक ने उसे फरीदाबाद के लिए रेफर कर दिया। फिलहाल उसका इलाज फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर तीन अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दुकान के आस पास लगे सीसीटीवी की फुटेज ली जा रही है। आरोपियों की पहचान कर जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें