फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता का हाथ तोड़ कमरे में बनाया बंधक, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। गांव रीबड में एक महिला ने पति पर मारपीट करने और यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

मिंडकोला चौकी इंचार्ज अब्बास खान ने बताया कि पुलिस को आरोपी से देसी कट्टा बरामद हुआ है। आरोप है कि हथियार दिखाकर वह पीड़िता का यौन शोषण करता था। पीड़िता रानी ने बताया कि उसकी शादी 2002 में गांव रीबड निवासी जीते उर्फ जितेन्द्र से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही जीते ने उसे मारना पीटना शुरू कर दिया था। वह हथियार दिखाकर उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाता था। महिला ने आरोप लगाया है कि महिला के विरोध करने के लिए शोर मचाया। शोर सुनकर ससुर आया तो आरोपी ने उसके सिर में फावड़ा मारकर उसे जान से मार दिया। हालांकि इस मामले में परिवार और गांव वालों की सहायता से उसके खिलाफ कोई मामला दर्ज हुआ। पीड़िता ने बताया कि प्रताड़ना से परेशान आकर वह आने मायके चली गई थी। लेकिन आरोपी ने फोन पर गौली-गलौच कर उसे वापस बुला लिया। इसके बाद रात में मारपीट कर उसे घर में बंधक बना लिया। इस दौरान महिला का हाथ टूट गया। किसी तरह पीड़िता ने फोन पर इस मामले की सूचना मायके वालों को दी। उन्होंने पुलिस की सहायता से उसे बंधन मुक्त कराया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पति गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें