हथीन पुलिस कोधक्का देकर भागने वाला आरोपी पुलिस हिरासतमें
- फोटो : Palwal
हथीन। एक मुलजिम ने शुक्रवार को पुलिस की गिरफ्त से भागने का प्रयास किया। पुलिस ने दो किलोमीटर पीछाकर आरोपी को फिर से दबोच लिया। पुलिस आरोपी को उपमंडल अस्पताल में मेडीकल परीक्षण के लिए लेकर आई थी।
पुलिस ने जानकारी में बताया कि मिंडकोला चौकी पुलिस ने रीबड़ निवासी जीते उर्फ जितेन्द्र को गिरफ्तार किया था। अदालत में पेश करने से पूर्व मिंडकोला चौकी का एएसआई फतेह सिंह और एक कांस्टेबल राजेन्द्र उसे मेडिकल परीक्षण के लिए हथीन सरकारी अस्पताल में लेकर आए। इस दौरान वह कर्मचारियों को धक्का देकर फरार हो गया। इसके बाद कार्यवाहक एसएचओ सब इंस्पेक्टर जसवंत , एएसआई ओमप्रकाश, हेडकांस्टेबल महेश , वीरेंद्र, कांस्टेबल सुरेंद्र ने दो गाड़ियों से पीछा कर खेतों में भाग रहे मुलजि बूराका गांव के पास से पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश कर एक दिन की रिमांड पर लिया है।