फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव कानोली में आग लगने से लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। मंडकोला पुलिस चौकी अंतर्गत गांव कनोली में सोमवार रात को लगी आग से 10 किसानों एवं पशुपालकों को 10 लाख से अधिक का नुकसान हो गया। रात में अचानक भूसा रखने वाले बोंगो एवं उपले रखने वाले बिठौड़ों में आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल को सूचना दी गई। इसके बावजूद किसानों का भारी नुकसान हुआ है। गांव कनोली निवासी गोपी, मामचंद, लेखी, तुलसी, मोती, हरिचंद, तेजपाल, पूर्ण, कर्ण एवं रोहताश का नुकसान हुआ है। पीड़ित किसानों एवं पशुपालकों ने मांग की है कि पीड़ितों को मुआवजा दिया जाए। मंडकोला पुलिस चौकी प्रभारी यशपाल का कहना है कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें