फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुडा सेक्टर दो फ्लाईओवर आज से होगा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। राष्ट्रीय राजमार्ग को सिक्स लेन करने के तहत हुडा सेक्टर दो मोड़ पर बनाया गया फ्लाईओवर सोमवार से शुरू हो जाएगा। पुल का शुभारंभ केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर करेंगे। 25 करोड़ रुपये की लागत से बने इस फ्लाईओवर के शुरू हो जाने के बाद से वाहन चालकों को हुडा चौक पर लगने वाले जाम से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग को फोन लेन से सिक्स लेने करने के दौरान पलवल में छह स्थानों पर फ्लाईओवर बनाने की मंजूरी मिली। पलवल में अलावलपुर चौक व आगरा चौक तक एलिवेटेड फ्लाईओवर बनाया जाना फाइनल हुआ। इस एलिवेटेड फ्लाईओवर को हुडा चौक तक बढ़ाने की मांग की गई। विधायक दीपक मंगला की मांग के बाद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से इसे हुडा सेक्टर दो मोड़ पर बनाने की मंजूरी दे दी। सोमवार से इसे केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर उद्घाटन कर आम जनता को समर्पित करेंगे।
वर्जन-
सोमवार की सुबह 9 बजे केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर फ्लाईओवर का शुभारंभ करेंगे। उद्घाटन के साथ ही वाहनों का आवागमन भी शुरू हो जाएगा। इससे लोगों को जाम से निजात मिलेगी। - धीरज सिंह, प्रोजेक्ट अधिकारी, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें