फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: तीन दिन से अस्पताल की पेयजल आपूर्ति बाधित, मरीज हलकान

Thu, 27 Jul 2023 11:19 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। जिला नागरिक अस्पताल में सुविधाओं को टोटा मरीजों व तीमारदारों पर भारी पड़ रहा है। इस भीषण गर्मी में अस्पताल में पीने का पानी तक उपलब्ध नहीं है। अस्पताल में बने बूस्टर की मोटर तीन दिनों से खराब पड़ी है, जिससे अस्पताल में पानी की आपूर्ति पूरी तरह से बंद है। अस्पताल कर्मी व मरीज पीने के पानी तक के लिए तरस रहे हैं। बिना पानी के शौचालय में दुर्गंध उठने लगी है। मामले की शिकायत जन स्वास्थ्य विभाग को करने पर बृहस्पतिवार को मोटर बदलवाई गई, परंतु मोटर में बिजली सप्लाई देते ही वह दोबारा खराब हो गई। अब विभाग द्वारा पानी का टैंकर भेजकर लोगों की प्यास बुझाने का काम किया जा रहा है।
दरअसल, जिला नागरिक अस्पताल में पानी की आपूर्ति के लिए जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा बूस्टर बनाया हुआ है। तीन दिन पहले बूस्टर की मोटर खराब हो गई। मोटर खराब होने से अस्पताल में पेयजल सप्लाई रुक गई। पानी न आने से टंकियों में भरा पानी जल्द ही खत्म हो गया। अब अस्पताल में पीने तक का पानी उपलब्ध नहीं है। मरीजों के तीमारदार बार-बार बाहर से बोतल बंद पानी खरीद कर प्यास बुझाने का काम कर रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी शौचालयों में पानी न आने के कारण हो रही है। तीन दिन से शौचालयों की सफाई नहीं हो पाई है, जिससे उठती दुर्गंध मरीजों, तीमारदार व अस्पताल कर्मचारियों पर भारी पड़ रही है।
विज्ञापन

बार-बार शिकायत करने बाद जन स्वास्थ्य विभाग के ठेकेदार द्वारा बूस्टर में मोटर डाली गई, परंतु परंतु मोटर की गुणवत्ता खराब होने के कारण बिजली सप्लाई देने के साथ ही मोटर दोबारा से जल गई और अस्पताल में पानी आने की उम्मीद भी खत्म हो गई। उसके बाद जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से पीने की पानी को लेकर एक टैंकर अस्पताल में भिजवा दिया।

पानी लेने के लिए लगी मरीजों की लाइन
पानी की किल्लत से जूझ रहे मरीज व स्वास्थ्य कर्मी टैंकर आते ही अपनी बोतल लेकर आ गए। इस दौरान टैंकर से पानी भरने के लिए मरीजों की लाइन लग गई। एक व्यक्ति कई-कई बोतल भरकर ले जाने लगा, ताकि टैंकर का पानी खत्म होने पर वे देर तक अपना काम चला सके।

मैं सुबह से अस्पताल में पानी की तलाश में भटक रहा था। उमस भरी गर्मी के कारण बार-बार गला सूख रहा है। अब जाकर पानी का टैंकर आया, जिससे मैंने अपनी प्यास बुझाई है।
विज्ञापन

- पवन, निवासी पिंगौड़

बूस्टर की मोटर खराब होने के कारण पेयजल सप्लाई बाधित है। जन स्वास्थ्य विभाग को जल्द से जल्द नई मोटर लगाने के निर्देश दिए हैं। जल्द समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।
- डॉ. अजय माम, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें