फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: पदोन्नति पर किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तावडू। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) में मानव संसाधन एवं प्रशासन के मुख्य अभियंता पद पर पदोन्नत होने पर इंजीनियर राजकुमार जाजोरिया का शनिवार को तावड़ू उपमंडल के गांव ढिडारा स्थित शनिदेव मंदिर परिसर में भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने उन्हें मालाएं पहनाकर तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में महंत नरेश गिरी महाराज ने इंजीनियर जाजोरिया को आशीर्वाद देते हुए उनके सफल कार्यकाल, उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि जाजोरिया अपनी नई जिम्मेदारियों का निर्वहन ईमानदारी, निष्ठा और जनसेवा की भावना के साथ करेंगे तथा विभाग और समाज का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लिए यह गर्व का विषय है कि एक कर्मठ और जिम्मेदार अधिकारी को इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें