फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होम आइसोलेट लोगों ने नियमों का उल्लंघन किया तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
होम आइसोलेट मरीजों ने नियमों का उल्लंघन किया तो होगी कार्रवाई
विज्ञापन

पलवल। जिला सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप ने कहा कि होम आइसोलेट किए गए लोगों ने यदि सरकार की गाइडलाइन का पालन नहीं किया तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह निर्णय उनके परिवार के साथ-साथ समाज की भलाई को ध्यान में रखकर लिया गया है। जिला सिविल सर्जन ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए सामाजिक दूरी और मास्क पहनने के प्रति लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि किसी को भी कोरोना के लक्षण दिखाई देते हैं तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। साथ ही उन्होंने कोरोना संक्रमण को दूर करने के लिए पलवल की जनता से भी सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार की गाइडलाइन के अनुसार, संक्रमित मरीजों को घर में ही आइसोलेट किया जा रहा है। इन मरीजों को प्रशासन की ओर से सचेत किया गया है कि वह घर पर ही रहे और गाइडलाइन का पालन करेें। यदि कोई मरीज होम आइसोलेट के नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। होम आइसोलेट मरीजों को अलग कमरे में परिवार से बिल्कुल अलग रहना है। साथ ही मरीज के कमरे की सफाई एक फीसदी युक्त हाइपोक्लोराइड सोल्यूशन से होनी चाहिए। अगर, मरीज को सांस लेने में तकलीफ, गले व छाती में दर्द आदि समस्याएं होती हैं तो तुरंत डॉक्टर को सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें