फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: सभी स्कूलों को एक से 30 जून तक छुट्टी के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। भीषण गर्मी के मद्देनजर जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 1 से 30 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया है। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी अशोक बघेल ने सभी स्कूल प्रमुखों को निर्देश जारी कर दिए हैं। आदेश के अनुसार, तापमान में लगातार वृद्धि और बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। छुट्टी के दौरान स्कूलों में कोई शैक्षणिक गतिविधि या परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। केवल आवश्यक प्रशासनिक कार्यों के लिए सीमित स्टाफ की ड्यूटी लगाई जा सकती है। जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूलों को यह भी निर्देश दिया है कि अवकाश के दौरान भवनों की मरम्मत, साफ-सफाई और मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा जैसे कार्य पूरे कर लिए जाएं ताकि आगामी सत्र की शुरुआत सुचारु रूप से हो सके। साथ ही एक जुलाई, 2025 (मंगलवार) से विद्यालय में पहले की तरह पढ़ाई होगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें