मार्केट फीस में अनियमितताओं का मुद्दा उठा, किसानों और आढ़तियों को परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। होडल मार्केट कमेटी में चेयरमैन और सेक्रेटरी के बीच खींचतान का मामला सामने आया है। किसानों और आढ़तियों का आरोप है कि अधिकारियों के बीच मतभेदों का असर मंडी के कामकाज पर पड़ रहा है। वहीं, मार्केट फीस में कथित अनियमितताओं और व्यापारियों व आढ़तियों पर अनुचित लेन-देन के लिए दबाव बनाने के आरोप भी लगाए गए हैं।
आढ़ती पदम प्रकाश, विष्णु, रुपचंद और किसान रवि गोडोता, हंसराज, रविंद्र बोराका व सतीश गोडोता सहित अन्य लोगों ने मंडी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अधिकारियों के बीच कथित खींचतान के कारण किसानों और आढ़तियों को परेशानी हो रही है। उन्होंने मार्केट फीस की वसूली और संबंधित आरोपों की जांच कराने की मांग की।
मार्केट कमेटी के सेक्रेटरी परमजीत ने चेयरमैन के साथ किसी भी तरह के विवाद या मनमुटाव से इन्कार किया है। वहीं, चेयरमैन जगविंदर सिंह ने सेक्रेटरी पर अभद्र व्यवहार करने और मनमर्जी से काम करने का आरोप लगाया। चेयरमैन का कहना है कि सेक्रेटरी अपनी कार्यप्रणाली के