फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: 3 करोड़ रुपये की एलईडी लाइटों से जगमग होगा होडल शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
-केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद शुरू हुआ काम,
विज्ञापन

-458 स्टील पोल पर लगाई जाएंगी 1067 लाइटें
-इनमें 600 स्ट्रीट व 467 हाईमास्ट लाइटें शामिल

रोजनलाल शर्मा
होडल। शहर जल्द ही रात के समय दूधिया रोशनी में नहाया हुआ नजर आएगा। केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत एक विशेष योजना के तहत नगर परिषद क्षेत्र में तीन करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगाई जा रही हैं। यह योजना शहर की खूबसूरती बढ़ाने के साथ-साथ लोगों की सुरक्षा और सुविधाओं को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।

शहर की सड़कों, चौराहों और मोहल्लों में अब अंधेरा नहीं रहेगा। इस प्रोजेक्ट के तहत कुल 1067 लाइटें लगाई जाएंगी, जिनमें लगभग 600 स्ट्रीट लाइटें और 467 हाई मास्ट लाइटें शामिल हैं। इन लाइटों को 458 मजबूत स्टील पोलों पर लगाया जाएगा, जिससे हर इलाका समुचित रूप से रोशन होगा। इस योजना को साकार करने में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने न केवल केंद्र सरकार से मंजूरी दिलवाई, बल्कि खुद आकर योजना का विधिवत उद्घाटन भी किया। उद्घाटन के दौरान शहरवासियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और इस पहल की सराहना की।
विज्ञापन

-


अंधेरे से मुक्ति की ओर एक बड़ा कदम
होडल शहर के कई इलाके जैसे रेलवे रोड, गढ़िया मोहल्ला, बस स्टैंड, गढ़ी रोड, बेढ़ा रोड और सिविल अस्पताल रोड अब तक पर्याप्त स्ट्रीट लाइटों से वंचित थे। जैसे ही शाम होती, इन क्षेत्रों में अंधेरा छा जाता, जिससे राहगीरों को परेशानी और असामाजिक तत्वों को मौका मिलता था। केंद्र सरकार और नगर परिषद की संयुक्त पहल से यह समस्या अब खत्म होने जा रही है। लाइटों की स्थापना से न केवल यातायात में आसानी होगी, बल्कि अपराधों पर भी नियंत्रण लगेगा।

-
हर वार्ड में 8 से 10 लाइटें, गांवों को भी मिलेगा लाभ
नई स्ट्रीट लाइट योजना के अंतर्गत हर वार्ड में 8 से 10 लाइटें लगाई जाएंगी। नगर परिषद प्रशासन ने इससे पहले क्षेत्रीय नागरिकों की राय लेकर यह निर्णय लिया था। इस योजना में नगर परिषद क्षेत्र में हाल ही में शामिल किए गए गांवों को भी शामिल किया गया है। गढ़ी पट्टी और बेढ़ा पट्टी जैसे गांवों की फिरनियों को पूरी तरह रोशन किया जाएगा, ताकि वहां के लोग भी मुख्य शहर जैसी सुविधाएं पा सकें।


शहर की रोशनी का जिम्मा एंडी इलेक्ट्रिकल्स के पास
इस पूरी परियोजना की जिम्मेदारी एंडी इलेक्ट्रिकल्स कंपनी को दी गई है। कंपनी को नगर परिषद द्वारा ठेका सौंपा गया है। लाइटों को विशेष सीसीएम पैनल और बिजली के मीटर से जोड़ा जाएगा, ताकि ऊर्जा की खपत और निगरानी सुचारू रूप से हो सके।

देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सैनी की सरकार जनता की भलाई और विकास के कार्यों में पूरी तरह समर्पित है। होडल की जनता की लंबे समय से स्ट्रीट लाइटों को लेकर मांग थी। हमने उसे गंभीरता से लेते हुए यह योजना मंजूर कराई। इससे न केवल शहर की सुंदरता बढ़ेगी, बल्कि सुरक्षा का भी नया स्तर तय होगा।
विज्ञापन

— कृष्णपाल गुर्जर, केंद्रीय राज्य मंत्री, भारत सरकार

वर्जन
होडल शहर को रोशन करने की इस योजना के लिए एंडी इलेक्ट्रिकल्स को ठेका दिया गया है। सभी लाइटों को सीसीएम पैनल और बिजली मीटर से जोड़ा जाएगा, जिससे ऊर्जा की मॉनिटरिंग और नियंत्रण आसान हो जाएगा। काम की निगरानी लगातार की जा रही है और जल्द ही पूरा शहर रोशनी से जगमगा उठेगा।
— ओपी कर्दम, कार्यकारी अभियंता, नगर परिषद, होडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें