- हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती सहित विभिन्न मामलों में था वांछित
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने यूपी हरियाणा राजस्थान में हत्या, लूट-डकैती, मादक पदार्थ तस्करी, हत्या के प्रयास व फिरौती सहित ,चोरी अवैध हथियार जैसी आपराधिक घटनाओं में वांछित हिस्ट्रीशीटर जगराम उर्फ जग्गा को काबू किया है। तीनों राज्यों की पुलिस 36 से अधिक अपराधिक वारदातों को अंजाम देेने के मामलों में जग्गा की तलाश कर रही थी।
क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी को 14 फरवरी को हुई बाइक चोरी के मामले में लघु सचिवालय पुलिस चौकी के हवाले किया है। जहां से उसे अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। क्राइम ब्रांच प्रभारी इंस्पेक्टर उमर मोहम्मद ने बताया कि लघु सचिवालय चौकी पुलिस को 14 फरवरी गांव लोहिना निवासी टिंकु ने शिकायत में बताया था कि वह शहर की कृष्ण वाटिका में हलवाई के साथ अपनी नई बाइक पर काम करने के लिए आया था । इस दौरान दो लड़के उसकी बाइक का ताला तोड़कर चोरी कर फरार हो गए। मामले की जांच क्राइम ब्रांच टीम को सौंप दी। क्राइम ब्रांच प्रभारी ने बताया कि पुलिस व उनकी टीम के संयुक्त ऑपरेशन में मथुरा पुलिस के हिस्ट्रीशीटर बदमाश गांव खामनी निवासी नाम जगराम उर्फ जग्गा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी हत्या, लूट डकैती, हत्या के प्रयास, अवैध हथियार सहित फिरौती व मादक पदार्थ की तस्करी जैसी आपराधिक घटनाओं में तीन राज्यों में वांछित था।
वर्जन
जिला पुलिस टीम लगातार बदमाशों पर शिकंजा कस रही है। अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले किसी बदमाश व गिरोह को बख्शा नहीं जाएगा।
-चंद्र मोहन जिला पुलिस अधीक्षक, पलवल।