फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: नागरिक अस्पताल में पहली बार हिप-नी रिप्लेसमेंट सर्जरी

विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष्मान योजना के तहत पांच मरीजों की सफल सर्जरी
विज्ञापन





संवाद न्यूज एजेंसी



पलवल। अब हिप और घुटना बदलवाने के लिए जिले के मरीजों को निजी अस्पतालों या दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। नागरिक अस्पताल पलवल में पहली बार हिप और नी रिप्लेसमेंट सर्जरी सफलतापूर्वक की गई है। आयुष्मान भारत योजना के तहत अस्पताल में पांच मरीजों की सर्जरी की गई। इनमें चार मरीजों की हिप रिप्लेसमेंट और एक मरीज की नी रिप्लेसमेंट सर्जरी शामिल है। इससे मरीजों को इलाज के लिए होने वाले लाखों रुपये के खर्च से भी राहत मिली है। निजी अस्पतालों में इस तरह की सर्जरी पर करीब ढाई से तीन लाख रुपये तक खर्च आता है।

सिविल सर्जन डॉ. सत्येंद्र वशिष्ठ ने बताया कि गत सप्ताह नागरिक अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के तहत पांच लाभार्थियों की हिप और नी रिप्लेसमेंट सर्जरी की गई। अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. दिनेश यादव और डॉ. रोहित बंसल ने संयुक्त रूप से सभी ऑपरेशन किए। ऑपरेशन के बाद चार मरीजों की हालत में सुधार होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। एक मरीज अभी चिकित्सकों की निगरानी में उपचाराधीन है। उसकी स्थिति में सुधार होने पर जल्द छुट्टी दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



दूरबीन से पित्त की पथरी का भी हो रहा ऑपरेशन

नागरिक अस्पताल में हिप और नी रिप्लेसमेंट के अलावा अब दूरबीन के माध्यम से पित्त की पथरी के ऑपरेशन भी सफलतापूर्वक किए जा रहे हैं। इससे मरीजों को आधुनिक उपचार के लिए निजी अस्पतालों या दूसरे शहरों में जाने की जरूरत कम होगी। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार आने वाले समय में विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है।










विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें