फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: काउंटर की कम संख्या से लाइन में और बिगड़ रही मरीजों की तबीयत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नूंह। शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज, नल्हड़ में उपचार के लिए पहुंचने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को इन दिनों बेहतर व्यवस्थाओं के अभाव में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ओपीडी में पंजीकरण के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण मरीजों को घंटों कतार में खड़ा रहना पड़ता है। इसके बाद डॉक्टर को दिखाने और दवाइयां लेने के लिए अलग-अलग लाइनों में लगना पड़ता है। मरीजों का कहना है कि इलाज कराने के लिए उन्हें कई घंटे लाइन में ही गुजारने पड़ रहे हैं।

मरीजों के अनुसार सबसे अधिक परेशानी ओपीडी कार्ड बनवाने के दौरान होती है। पंजीकरण खिड़कियों(काउंटर) की संख्या पर्याप्त नहीं होने के कारण मरीजों की लंबी कतारें लग जाती हैं। घंटों इंतजार करने के बाद जब कार्ड बनता है तो मरीज को डॉक्टर के कक्ष के बाहर दूसरी लाइन में लगना पड़ता है। डॉक्टर को दिखाने के बाद दवा लेने के लिए फिर से लंबी कतार का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


मरीज किशन, रमेश व जुबेर का कहना है कि अस्पताल में इलाज के लिए आने वाला व्यक्ति पहले से ही बीमारी और कमजोरी से परेशान होता है। ऐसे में घंटों तक खड़े रहना उसके लिए किसी परीक्षा से कम नहीं है।

व्यवस्था में सुधार की मांग

सामाजिक कार्यकर्ता आसिफ अली, सुरेश, सतपाल, जाहिद हुसैन और ताहिर हुसैन ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन से मरीजों की परेशानी को गंभीरता से लेते हुए तत्काल व्यवस्था सुधारने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में मरीजों की संख्या को देखते हुए ओपीडी पंजीकरण काउंटर और दवा वितरण खिड़कियों की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए।
विज्ञापन


कोट

काॅलेज निदेशक से बात कर उचित व्यवस्था कराई जाएगी। लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देना सरकार व प्रशासन की प्राथमिकता में है। इसमें कोताही नहीं की जाएगी। -अखिल पिलानी, डीसी, नूंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें